फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on forest officers in shimla illicit felling case

शिमला अवैध पेड़ कटान मामले में अब इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Mon, 22 Jan 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 22 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
action on forest officers in shimla illicit felling case

कोटी जंगल में हुई सैकड़ों पेड़ों के अवैध कटान मामले में अब बड़े अफसरों  पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस मामले में विभाग की ओर से गठित जांच कमेटी की जांच को वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से लौटाने के बाद अब जांच नए सिरे से होगी। 

विज्ञापन


मंत्री ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं कि अगर फॉरेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर लापरवाही बरत रहे थे तो रेंजर स्तर के अधिकारी और डीएफओ क्या करते रहे। मंत्री ने उनकी भूमिका की भी जांच करने को कहा है।

विज्ञापन

पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी की जांच में हुआ ये खुलासा

action on forest officers in shimla illicit felling case

दरअसल, पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी की जांच में यह बात सामने आई थी कि करीब दस साल से उस क्षेत्र में पेड़ काटे जा रहे थे। जांच के दौरान 416 ठूंठ ऐसे मिले जो पांच साल तक पुराने थे, जबकि 137 ऐसे ठूंठ भी मिले जो दस साल तक पुराने बताए जा रहे हैं। 

इतनी बड़ी संख्या में इतने ठूंठ मिलने के बाद भी जांच कमेटी ने सिर्फ दो डिप्टी रेंजर और एक रिटायर्ड फॉरेस्ट गार्ड की गलती बता आला अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया। 

लेकिन जब मंत्री के पास जांच रिपोर्ट पहुंची तो उन्होंने फिर से जांच करने के लिए वापस लौटा दी। सूत्रों की मानें तो मामले में डीएफओ व रेंजर स्तर के कम से कम चार अधिकारी जांच की जद में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed