{"_id":"59e234b34f1c1b0d698b5b6c","slug":"accused-of-gudiya-rape-and-murder-case-ashish-chauhan-bailed-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया मामलाः खुद को निर्दोष बता रहे इस आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया मामलाः खुद को निर्दोष बता रहे इस आरोपी को मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया दुराचार और हत्याकांड मामले में खुद को निर्दोष बता रहे एक आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है। मामले में आरोपी आशीष चौहान को अदालत से जमानत मिल गई है। इससे पुलिस ही नहीं, बल्कि सीबीआई की जांच के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
महासू क्षेत्र के निवासी आशीष चौहान को गुड़िया मामले में पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में सीबीआई की जांच के बाद भी वह लंबे वक्त तक पहले रिमांड पर और उसके बाद न्यायिक हिरासत में रहा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई न तो ये तय कर पाई है कि आशीष चौहान का इस मामले में कोई रोल रहा भी है कि नहीं। न ही उसे इसलिए क्लीन चिट दे पा रही है कि अभी तक बहुत सी बातों पर यह जांच एजेंसी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर अभी तक यह एजेंसी अंधेरे में ही तीर मार रही है। दूसरी ओर, गुड़िया मामले को लेकर लगातार आंदोलनरत रहे मदद सेवा ट्रस्ट के सदस्य विकास थापटा का कहना है कि अगर सीबीआई इस मामले में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है तो ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अब जांच एजेंसी की कार्यशैली को लेकर लोग दोबारा आंदोलन शुरू कर सकते हैं।