{"_id":"4295f8d421418d61091cc39201742900","slug":"accused-escape-two-police-constable-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को गच्चा दे भागा कैदी, दो पुलिसवाले सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को गच्चा दे भागा कैदी, दो पुलिसवाले सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन, बद्दी
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के बद्दी में बाइक चोरी के आरोप में धरा बीस वर्षीय युवक सोलन में सोमवार शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों को धक्का देकर यह जंगलों की तरफ भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
बद्दी पुलिस और सोलन पुलिस ने चोर को पकड़ने का संयुक्त अभियान छेड़ा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चोरी के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। उधर मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में दो पुलिस कर्मियों के सस्पेंड होने की भी सूचना है। बद्दी में बाइक चुराने का आरोपी राहुल सोलन जेल में विचाराधीन है। सोमवार को उसकी नालागढ़ कोर्ट में पेशी थी। चार पुलिस जवान कुछ आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाए।
विज्ञापन
फिर पेशी होने के बाद इन्हें बस के द्वारा सोलन वापस पहुंचाया जाना था। सोलन में बस से उतरते ही उसने पुलिस जवानों को धक्का दे दिया और जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ। सोलन पुलिस और बद्दी पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ते हुए उसे धर दबोचा है।