फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused disclosed chitta case supplier name

Shimla News: जांच में खुलासा, शिमला में चिट्टा तस्करी में नाइजीरियन गिरोह का हाथ

Wed, 29 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused disclosed chitta case supplier name
पांच राज्यों में चिट्टा तस्करी का सिडिंकेट चलाने वाले सरगना संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
विज्ञापन

संदीप शाह नई दिल्ली में मार्क नाम के नाइजीरियन से खरीदता था चिट्टा
गुर्गे के जरिये होती थी नशे की खरीद-फरोख्त
देवेंद्र ठाकुर
शिमला। शिमला में बड़े पैमाने पर हो रही चिट्टा तस्करी के रैकेट में नाइजीरियन गिरोह का नाम सामने आ रहा है। पांच राज्यों में चिट्टा तस्करी का सिडिंकेट चलाने वाले सरगना संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदीप शाह नई दिल्ली में मार्क नाम के नाइजीरियन से चिट्टे की खरीद करता था। व्हाट्सएप कॉल और अन्य वर्चुअल माध्यम से बातचीत होती थी। इसके बाद नाइजीरियन गिरोह का गुर्गा चिट्टा लेकर पहुंचता था। अब पुलिस मामले में मार्क नाम के चिट्टा तस्करी से जुड़े इस शख्स की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि इसके सही नाम और पहचान को लेकर पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
शिमला पुलिस के मुताबिक दिल्ली चिट्टा तस्करी का अड्डा बन चुकी है और यहां से बड़े पैमाने पर शिमला और हिमाचल के विभिन्न जिलों के लिए चिट्टे की तस्करी हो रही है। हालात यह हो गए हैं कि एक महीने के भीतर ही पुलिस आध किलो से अधिक चिट्टा विभिन्न मामलों में जब्त कर चुकी है। इससे पता लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी मात्रा में शिमला समेत प्रदेश में चिट्टे की तस्करी हो रही है। पुलिस को हाल ही में चिट्टा तस्करी के बड़े सिडिंकेट का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है। इसमें अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना संदीप शाह को पुलिस पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पकड़कर लाई है, तो वहीं इसके साथ नीरज कश्यप समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पिछले छह महीने से काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदीप शाह के गिरोह से जुड़े कई युवाओं को पकड़ने में कामयाबी मिली। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि संदीप शाह दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के बेरोजगार और नशे के आदी कॉलेज तथा विभिन्न संस्थानों के युवाओं का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन


48 घंटे में शिमला पुलिस ने पकड़ा दौ सौ ग्राम चिट्टा
शिमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर स्पेशल सेल की टीम दिनरात काम कर रही है। यही वजह है कि हाल ही में पुलिस ने 48 घंटे में करीब दो सौ ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें संजौली-ढली बाईपास पर पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी में पतरस पगानी और नानक दास के कब्जे से 92.250 ग्राम चिट्टा पकड़ा। दूसरे मामले में पुलिस ने कर्ण शर्मा निवासी संजौली के कब्जे से 100.590 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीसरे मामले में पुलिस ने नवबहार में रोहित शर्मा नाम के शख्स को 7.450 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed