{"_id":"61c5b92198480d1f863e83c6","slug":"accident-truck-overturned-on-highway-two-people-including-driver-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: हाईवे पर ट्रक पलटा, चालक समेत दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: हाईवे पर ट्रक पलटा, चालक समेत दो लोगों की मौत, एक घायल
Fri, 24 Dec 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी , पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:56 PM IST
सार
डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि माजरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, मृतक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
धौलाकुआं में ट्रक पलटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर धौलाकुआं के समीप ट्रक पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी वीर बहादुर मौके पर पहुंचे, जहां माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह धौलाकुआं के साथ लगते करौंदेवाला घाटी में हुआ जहां टाटा 407 ट्रक एचपी 12ई-0244 अनियंत्रित होकर अचानक ही एनएच किनारे पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे के दो घायलों को ग्रामीणों की मदद से अचेत हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रेम सिंह(56) पुत्र मोहन सिंह निवासी बड़ावन नाहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सड़क हादसे में घायल हुए संजीव कुमार (30) पुत्र खजान सिंह निवासी उत्तमवाला, तहसील नाहन का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी बीर बहादुर, माजरा थाना से मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, महेंद्र सिंह व सुनील कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच तेज की। उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन