फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in shillai sirmour one died 15 injured

बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी खाई में गिरी, एक बच्चे की मौत, 15 घायल

Sun, 24 Jun 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई/ सतौन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई/ सतौन (सिरमौर) Updated Sun, 24 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
accident in shillai sirmour one died 15 injured

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के कांडी सुदराड़ी गांव से दुल्हन के साथ लौट रही बारात से भरी एक कैंपर गाड़ी शिलाई से दो किलोमीटर दूर जाकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के निवासी चौदह साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 15 अन्य बाराती घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक दूल्हे का भांजा था। बारात शिमला के धार चानणा लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस, गंभीर घायल को पांच और अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार शिमला के धार चानणा से शिलाई के कांडी सुदराड़ी के लिए बारात आई थी।

विज्ञापन

accident in shillai sirmour one died 15 injured

विवाह की रस्में पूरी होने के बाद शनिवार शाम को यह बारात वापस धार चानणा लौट रही थी। नाया के समीप शाम करीब छह बजे अचानक बारातियों से भरी बोलेरो कैंपर गाड़ी सड़क से नीचे 40 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घायलों को 108 एंबुलेंस में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। तहसीलदार शिलाई एमआर कश्यप ने बताया कि हादसे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के बोधना गांव निवासी 14 वर्षीय विकास पुत्र परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

जिनमें सात को शिलाई अस्पताल से पांवटा के लिए रेफर किया गया है। घायलों में सुखराम निवासी शिरण (शिमला) की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घायलों में सुखराम निवासी शिरण नेरवा, प्रदीप निवासी डक्कर शिलाई, नेत्र सिंह निवासी बाग शिलाई, अजय निवास कैलाथ शिमला, यशपाल निवासी चिवाड़ी शिमला, विनित निवासी रणवीर सिंह चिवाड़ी, लाल सिंह निवासी कांडी शिलाई के रूप में हुई है। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई है। कुल 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed