फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Abhishek Rana resigns from the post of social media chairman of Congress

Hamirpur: राजेंद्र राणा के बेटे का सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Thu, 18 Jan 2024 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jan 2024 10:01 PM IST
सार

प्रदेश प्रभावी राजीव शुक्ला को भेज इस्तीफे में अभिषेक राणा ने सर्व कल्याणकारी संस्था में अध्यक्ष के तौर पर अपनी व्यस्तता को इसका कारण बताया है। 

विज्ञापन
Abhishek Rana resigns from the post of social media chairman of Congress
अभिषेक राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन और विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने लिखित इस्तीफा पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल को सौंपा है। उन्होंने इस विषय में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की है। वह इस पद पर पांच साल से कार्यरत थे। पिता की पार्टी से नाराजगी की चर्चाओं के बीच बेटे के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा हिमाचल सरकार में मंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे। मंत्री नहीं बनने की नाराजगी को राजेंद्र राणा कई बार सार्वजनिक तौर पर जता भी चुके हैं।

विज्ञापन

 

अभिषेक ने अपने इस्तीफे में सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष के तौर पर बढ़ी हुई व्यस्तता को वजह बताया है। विधायक राणा इस संस्था के संस्थापक हैं। पिछले साल ही अभिषेक को इस संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिषेक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी से उन्होंने भेंट करके त्यागपत्र संबंधित कॉपी दी है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक पार्टी के हर कार्य को पूरा करने का प्रयास किया। उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी व पार्टी की नीतियों और गतिविधियों से वह जुड़े रहेंगे। भविष्य में पार्टी के जो दिशा-निर्देश होंगे, उन पर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed