{"_id":"64f0897a0bf250dec90d8d48","slug":"aayush-admission-in-mbbs-in-nerchowk-medical-college-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: लाहौल में चौकीदार का बेटा बनेगा डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: लाहौल में चौकीदार का बेटा बनेगा डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हुआ दाखिला
Thu, 31 Aug 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:08 PM IST
सार
आयुष के पिता राजेंद्र लोक निर्माण विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात हैं और माता राम बुटी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
आयुष।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग में तैनात चौकीदार का बेटा डॉक्टर बनेगा। ऑनलाइन कोचिंग से नीट में 503 अंक लेने वाले आयुष का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दाखिला हुआ है। वह लाहौल घाटी के बारिंग गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला बारिंग में हुई। आठवीं माध्यमिक पाठशाला बारिंग और दसवीं राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग से की।
विज्ञापन
जमा दो की पढ़ाई अरुणोदय स्कूल कुल्लू से की। आयुष के पिता राजेंद्र लोक निर्माण विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात हैं और माता राम बुटी गृहिणी हैं। राजेंद्र ने कहा कि उन्होंने बेटे की नीट परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन ही करवाई। कामयाबी पर क्षेत्रीय विधायक रवि ठाकुर सहित आयुष के अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन