{"_id":"5c98a086bdec221401277b23","slug":"aashray-sharma-and-pandit-sukhram-joins-congress-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, आश्रय मंडी से लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, आश्रय मंडी से लड़ सकते हैं चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी के साथ पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले सुखराम ने फिर पाला बदल लिया है। महज डेढ़ साल के भीतर ही उन्होंने फिर कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र से झटका दिया है। उनका परिवार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आया था। लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे जयराम सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भी सोमवार को अपने दादा पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
2 of 5
आश्रय शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
सोमवार दोपहर बाद 2:30 बजे आश्रय शर्मा ने अपने दादा और पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र से आश्रय शर्मा के कांग्रेस से उम्मीदवार होने की भी पूरी संभावना है। वहीं शपथ ग्रहण के समय आश्रय के पिता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंडी में अपने निवास स्थान पर ही रहे।
3 of 5
हिमाचल के ऊर्जा मंत्री और आश्रय के पिता अनिल शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस की सदस्यता लेने की सूचना उन्हें नहीं है। आश्रय के कांग्रेस में जाने के बाद से ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा का पद खतरे में पड़ गया है। अब देखना यह है कि अनिल शर्मा से मंत्री पद छीन लिया जाता है या फिर वह स्वयं मंत्री पद त्यागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आश्रय शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
उल्लेखनीय है कि पंडित सुखराम अपने पोते आश्रय को भाजपा से मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिलाने के लिए बराबर दबाव बनाए हुए थे परंतु भाजपा हाईकमान ने सुखराम को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। दूसरी ओर सुखराम ने कांग्रेस से भी संपर्क बना लिया था ताकि पोते आश्रय को कांग्रेस का टिकट दिलाया जा सके।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम जयराम ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
आश्रय को कांग्रेस में शामिल करा दिया गया है और माना जा रहा है कि मंडी से उनका टिकट लगभग पक्का है। उधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुखराम और उनके पोते आश्रय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मंडी से अभी उनका टिकट फाइनल नहीं हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।