फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी से आश्रय को टिकट मिलने के संकेत, ये हो सकते हैं कांग्रेस के अन्य प्रत्याशी

Mon, 25 Mar 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Mar 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress candidates expected for himachal pradesh four MP seats
आश्रय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला सीट से चुनाव लड़ाने के लिए मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर आज दिल्ली में मंथन हो रहा है। हाईकमान ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सभी सदस्य दिल्ली तलब किए हैं। कमेटी सदस्य कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री बैठक में मौजूद हैं।

Trending Videos
lok sabha election 2019 congress candidates expected for himachal pradesh four MP seats
विधायक रामलाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर खुद राजपूत हैं और उनकी सवर्णों में भी गहरी पैठ है। कांग्रेस भी इस बार चुनाव में राजपूत या ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेले, यह तय नहीं कर पाई है। यहां से कांग्रेस के पास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक रामलाल ठाकुर, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, विधायक राजेंद्र राणा आदि कई नेता हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी दमदार माने जा रहे हैं। 

lok sabha election 2019 congress candidates expected for himachal pradesh four MP seats
आश्रय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र से पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को टिकट मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री कौल सिंह, मंडी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और कुल्लू जिला अध्यक्ष बुद्धि के नाम पर भी मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress candidates expected for himachal pradesh four MP seats
सुधीर शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा ने शांता कुमार के बदले गद्दी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मंत्री किशन कपूर पर दांव खेला है। कांगड़ा सीट से कांग्रेस पैनल में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और जीएस बाली का नाम है। जीएस बाली चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress candidates expected for himachal pradesh four MP seats
कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : फाइल फोटो

पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि शिमला आरक्षित संसदीय सीट से विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का नाम पैनल में सबसे ऊपर है। इनके अलावा शिमला सीट से दो आवेदकों अमित नंदा और विनोद सुलतानपुरी के नाम भी शामिल किए जाने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed