फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, आश्रय मंडी से लड़ सकते हैं चुनाव

Mon, 25 Mar 2019 03:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Mar 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Aashray Sharma and Pandit Sukhram Joins Congress in Delhi
राहुल गांधी के साथ पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले सुखराम ने फिर पाला बदल लिया है। महज डेढ़ साल के भीतर ही उन्होंने फिर कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र से झटका दिया है। उनका परिवार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आया था। लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे जयराम सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भी सोमवार को अपने दादा पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

Aashray Sharma and Pandit Sukhram Joins Congress in Delhi
आश्रय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

सोमवार दोपहर बाद 2:30 बजे आश्रय शर्मा ने अपने दादा और पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इतना ही नहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र से आश्रय शर्मा के कांग्रेस से उम्मीदवार होने की भी पूरी संभावना है। वहीं शपथ ग्रहण के समय आश्रय के पिता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंडी में अपने निवास स्थान पर ही रहे।

Aashray Sharma and Pandit Sukhram Joins Congress in Delhi
हिमाचल के ऊर्जा मंत्री और आश्रय के पिता अनिल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस की सदस्यता लेने की सूचना उन्हें नहीं है। आश्रय के कांग्रेस में जाने के बाद से ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा का पद खतरे में पड़ गया है। अब देखना यह है कि अनिल शर्मा से मंत्री पद छीन लिया जाता है या फिर वह स्वयं मंत्री पद त्यागते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashray Sharma and Pandit Sukhram Joins Congress in Delhi
आश्रय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

उल्लेखनीय है कि पंडित सुखराम अपने पोते आश्रय को भाजपा से मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिलाने के लिए बराबर दबाव बनाए हुए थे परंतु भाजपा हाईकमान ने सुखराम को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। दूसरी ओर सुखराम ने कांग्रेस से भी संपर्क बना लिया था ताकि पोते आश्रय को कांग्रेस का टिकट दिलाया जा सके।

विज्ञापन
Aashray Sharma and Pandit Sukhram Joins Congress in Delhi
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

आश्रय को कांग्रेस में शामिल करा दिया गया है और माना जा रहा है कि मंडी से उनका टिकट लगभग पक्का है। उधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुखराम और उनके पोते आश्रय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मंडी से अभी उनका टिकट फाइनल नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed