फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aap protest against indo-pak cricket match.

भारत-पाक मैच के विरोध में उतरे आप के प्रदेश संयोजक

Tue, 23 Feb 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 23 Feb 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Aap protest against indo-pak cricket match.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के बाद अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. राजन सुशांत भी धर्मशाला में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में उतरे हैं। उनका साफ कहना है कि धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो इसमें सीधे तौर पर प्रदेश के शहीदों के परिजनों का अपमान होगा। साथ ही कहा कि क्रिकेट मैच पर मुख्यमंत्री का विरोध जनता को बेवकूफ बनाने का है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सुशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास इतनी शक्ति है कि वह मैच को रद्द करवा सकते हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग क्रिकेट मैच करवा रहे हैं, उधर भाजपा के ही वरिष्ठ नेता शांता कुमार इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस क्रिकेट मैच पर जनता को बेवकूफ बना रही हैं। जबकि आप पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि शिमला में फैले पीलिया को लेकर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप पार्टी 25 फरवरी से प्रदेश की हर पेयजल योजना की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेगी। कहा कि आरटीआई में खुलासा हुआ है कि पेयजल की जांच योग्य प्रदेश में प्रयोगशाला ही नहीं है। मई माह में आप नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह तथा जून में अरविंद केजरीवाल प्रदेश का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed