फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Punish a Boy for Playing Cricket.

मासूम को दी क्रिकेट खेलने की ऐसी सजा कि सहम गए सभी

Mon, 19 Dec 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Dec 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
A Person Punish a Boy for Playing Cricket.

क्रिकेट की बॉल से घर की खिड़की का शीशा टूट जाने से गुस्साए घर के मालिक ने एक बच्चे को ऐसी सजा दी कि उसके साथ खेल रहे सभी बच्चे सहम गए। मकानमालिक ने बच्चे को करीब तीन घंटे तक कमरे में बंद रखा।

विज्ञापन


बच्चे के पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के उपनगर ढांडा में कुछ बच्चे घर के सामने क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने शॉट लगाया।
विज्ञापन


बॉल पड़ोसी के घर की खिड़की पर लगी। इससे शीशा टूट गया। खिड़की का शीशा टूट जाने से बच्चे सहम गए। घर का मालिक आगबबूला होते हुए बाहर आया और एक बच्चे को जबरन अपने घर के अंदर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ने मांगी माफी मगर मकानमालिक ने कमरे में किया बंद

A Person Punish a Boy for Playing Cricket.

बच्चे ने माफी भी मांगी लेकिन घर के मालिक ने उसकी एक नहीं सुनी और एक कमरे में बंद कर दिया। करीब तीन घंटे के बाद बच्चे को छोड़ा। घर पहुंचकर बच्चे ने आप बीती सुनाई। इस पर बच्चे के पिता ने पड़ोसी से बात की।

दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बच्चे का पिता जतोग पुलिस थाना पहुंचा और पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, दिन भर इस मामले की कस्बे में चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed