{"_id":"69f60036b3215d3bb106bca7","slug":"a-huge-bhandara-will-be-organized-in-jakhu-hanuman-temple-on-10th-shimla-news-c-19-sml1002-714881-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू हनुमान मंदिर में 10 \nको लगेगा विशाल भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू हनुमान मंदिर में 10 को लगेगा विशाल भंडारा
विज्ञापन
कई व्यंजनों के लगेंगे मंदिर परिसर में स्टॉल
हनुमान सेवा समिति 9 मई को निकालेगी प्रभात फेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के जाखू हनुमान मंदिर में 10 मई को हनुमान सेवा समिति का 33वां विशाल भंडारा होगा। इस दौरान मंदिर में तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
हनुमान सेवा समिति की ओर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 मई को प्रभात फेरी के साथ की जाएगी। इस दौरान समिति के सभी सदस्य गंज बाजार से जाखू मंदिर तक कीर्तन के साथ सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे मंदिर में रामायण का पाठ आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 10 मई को सुबह 8:00 बजे हवन होगा। पूजा के दौरान हनुमान भगवान को सवा क्विंटल आटे का रोट चढ़ाया जाएगा। पूजा के बाद पूरा दिन श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा जाएगा। हनुमान सेवा समिति के सदस्य राजीव गर्ग ने बताया कि भंडारे में जलजीरा, गोलगप्पा, दही-भल्ला, मालपुआ, खीर, हलवा रोट, पाव-भाजी, सांभर वड़ा, चाउमीन, दूध चलेबी, कुल्फी और आइसक्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे जहां लोग इन व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। उन्होंने शहर के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंदिर पहुंचकर भंडारा ग्रहण करने का आग्रह किया है।