फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A dozen trucks laden with ration and potato seeds Stranded between snow in Rohtang

रोहतांग में बर्फ के बीच फंसे राशन और आलू बीज से लदे एक दर्जन ट्रक

Wed, 29 May 2019 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/मनाली कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/मनाली कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
A dozen trucks laden with ration and potato seeds Stranded between snow in Rohtang
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ बुधवार को जहां गर्मी से लोगों के पसीने छूटने रहे थे, वहीं रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी मनाली सहित समूची घाटी में झमाझम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। 

विज्ञापन


   रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच एक दर्जन ट्रक फंस गए हैं। ये ट्रक कुल्लू-मनाली की तरफ से आलू बीज व राशन लेकर लाहौल की तरफ जा रहे थे। लेकिन बर्फ की दीवारों के बीच सड़क तंग होने से फंस गए हैं।
विज्ञापन


रोहतांग के साथ मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा, शालीन धार में ताजा बर्फ के फाहे गिरे हैं। रोहतांग दर्रा को यातायात के लिए बहाल हुए 10 दिन का समय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दर्रा पार कर रहे लोगों का सफर अभी तक सुहाना नहीं हो पाया है। बीआरओ ने रोहतांग दर्रे को 19 मई को बहाल कर लाहौल को कुल्लू से तो जोड़ दिया है। लेकिन इस मार्ग पर सफर अभी भी सुरक्षित नहीं है।

रोहतांग से लेकर रक्षी ढांक तक तीन से चार स्थानों पर सड़क से बाहर कच्ची मिट्टी से बर्फ हटाई है, जिससे वाहन के टायर नीचे धंस रहे हैं। छोटे वाहनों को भी दिक्कत हो रही है।

दलदल और उबड़ खाबड़ सड़क होने से चढ़ाई में विशेष कर ट्रक फंसने लगे हैं। संथाना आलू बीज से लदे ट्रक और राशन से लदे एलपीएस के ट्रक सहित एक दर्जन बड़े वाहन भी देर शाम रोहतांग के पास दलदल में फंस गए।

पास देने के लिए बर्फ हटाकर नहीं बनाई जगह

A dozen trucks laden with ration and potato seeds Stranded between snow in Rohtang

बर्फ हटाने से कई जगह सड़क के दोनों ओर बर्फ की ऊंची दीवार खड़ी हो गई है, जिससे सड़क वन वे हो गई है। अगर दूसरी ओर से कोई गाड़ी आ जाए तो कई किमी तक पास ही नहीं मिलती है। 

एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि रोहतांग दर्रे में बर्फ अधिक होने के कारण प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही वन वे रखी है। कोकसर और मढ़ी की पुलिस चौकियां आपस में तालमेल बिठाकर वाहनों को रोहतांग दर्रा पार करवा रही हैं।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमाशंकर का कहना है कि रोहतांग दर्रे को प्राथमिकता से बहाल करने के बाद अब सड़क की हालत को सुधारा जा रहा है।  रोहतांग से ग्रांफू बाईपास सड़क की हालत दयनीय हो गई है।

ग्रांफू में बने बाईपास को पार करना चुनौती से कम नहीं है। वाहन चालक अंशुल, अशोक, जवाहर, रॉकी और राजू ने बताया कि बीआरओ ने रोहतांग बहाल कर लाहौल घाटी को कुल्लू से जोड़ दिया है।

लेकिन सड़क के दोनों ओर बर्फ की दीवार होने से राहनीनाला से लेकर ग्रांफू बाईपास तक सड़क तंग है। इस कारण एक साथ वाहन आरपार नहीं हो सकते। इससे पहले बीआरओ जगह-जगह वाहनों को पास देने के लिए बर्फ हटाकर जगह बनाता था।

इस बार बीआरओ ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है। स्थानीय निवासी अमर चंद, अमर सिंह, रमेश चंद, जगदीश, दोरजे, सोनम, टशी, दीपक और राहुल ने कहा कि रोहतांग दर्रे में जगह-जगह पास देने के लिए सड़क किनारे से बर्फ हटाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed