{"_id":"5d846d638ebc3e01451c16c6","slug":"a-car-fell-into-a-deep-ditch-two-people-died-the-injured-reported-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, कांगड़ा के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरी कार, कांगड़ा के दो युवकों की मौत
Fri, 20 Sep 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर/धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर/धर्मपुर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
कार हादसे में घायल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर बसाही धार के समीप थानागढ़ नेरी (लंगारा) में एक ऑल्टो कार गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार में चार लोग सवार थे जिनमें से दो की मौत हो गई है। गंभीर रूप से दो घायलों का उपचार जोगिंद्रनगर अस्पताल में चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा वीरवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास का है। चारों कार सवार सरकाघाट से जोगिंद्रनगर की ओर आ रहे थे। रात हुए हादसे का पता शुक्रवार सुबह चला। दो गंभीर रूप से घायल सड़क की ओर आने का प्रयास कर रहे थे। तभी घास काटने आई महिला ने लहूलुहान घायलों को देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला। घटनास्थल पर दो कार सवार दम तोड़ चुके थे। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने कहा कि हादसे में सन्नी (28) वर्ष पुत्र मदन लाल गांव चाहड़ी, हटवास तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा और रोहित (28) पुत्र चिंदाराम गांव चढ़ी हटवास तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घायलों की पहचान विशाल कुमार (29) पुत्र सुभाष चंद गांव हटवास तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा और कालूराम (30) वर्ष पुत्र संसार चंद निवासी उपरली मरोधली पठियार तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।