फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब पार्षद भी काट सकेंगे चालान

शहर में अब पहली बार निगम पार्षद भी काट सकेंगे चालान

Mon, 11 Mar 2019 10:54 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
अब पार्षद भी काट सकेंगे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अब नगर निगम के पार्षद भी औचक निरीक्षण कर चालान काट सकेंगे। नगर निगम में पहली बार पार्षदों को चालान काटने की शक्तियां दी जा रही हैं।
इसी महीने से नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। अपने वार्ड के सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी पाए जाने पर स्थानीय पार्षद एक हजार रुपये तक का चालान काट सकेंगे। यदि शौचालय संचालक चालान नहीं भरता है तो उसे सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेनेल्टी भी लगाई जाएगी। नगर निगम शहर के 119 शौचालयों की सफाई व्यवस्था दूसरी संस्था को देने जा रहा है। इसके टेंडर 13 मार्च को खुलने हैं। टेंडर में यह शर्त लगाई है कि पार्षद कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में हर समय शौचालयों को साफ रखना जरूरी है। पिछले साल ही निगम की मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


अब तक लोकप्रिय संस्था कर रही थी संचालन
शहर में अब तक लोकप्रिय संस्था शौचालयों में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही थी। लेकिन संस्था के खिलाफ काफी शिकायतें आने लगी थीं। पार्षदों का कहना था कि कई कर्मचारी शौचालय साफ नहीं कर रहे हैं। पार्षदों के कहने पर भी यह व्यवस्था नहीं सुधार रहे। इसके बाद पार्षदों को ऐसी शक्तियां देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। साथ ही शौचालय की संचालन व्यवस्था दूसरी संस्था को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था सुधारने में मिलेगी मदद
सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया था। पार्षद अपने वार्ड के सार्वजनिक शौचालय का कभी भी निरीक्षण कर सकते हैं। गंदगी पाए जाने पर चालान भी कर सकते हैं। इससे व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
-पंकज राय, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed