{"_id":"5c61afc6bdec224a620fe666","slug":"91549905862-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षार्थियों को परेशान करेगा मौसम, 15 से होनी है प्रैक्टिकल परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों को परेशान करेगा मौसम, 15 से होनी है प्रैक्टिकल परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की प्रेक्टिकल परीक्षाओं पर मौसम की मार पड़ सकती है। बोर्ड की परीक्षा छह मार्च से शुरू हो रहीं लेकिन इससे पूर्व जमा दो कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। यह एक मार्च तक हर हाल में करवानी होंगी। दसवीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 21 से 28 फरवरी के बीच करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम और बिगड़ा तो यह परीक्षार्थियों और स्टाफ के लिए परेशानी खड़ी कर देगी। जिला शिमला में हुई ताजा बर्फबारी से अभी तक स्कूल नहीं खुल पाए हैं। बर्फबारी के कारण डीसी शिमला ने स्कूल 11 फरवरी की जगह 13 फरवरी से खोलने के आदेश जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी कुछ दिन और मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में जिलाभर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों के सरकारी और बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों को प्रेक्टिकल परीक्षाएं समय से करवाने में मुश्किलें हो सकती हैं। जिलाभर में तीन सौ से अधिक जमा दो स्तर के स्कूल हैं। उच्च विद्यालयों की संख्या सौ से अधिक है। इन स्कूलों के शिक्षक और स्टाफ को बर्फबारी से पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि तय कर संचालित करनी होगी। बर्फबारी से पेश आ रही दिक्कतें और बढ़ी तो छात्रों का परीक्षा देने स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। जमा दो की प्रेक्टिकल परीक्षा को बोर्ड से प्रश्नपत्र की सप्लाई को परीक्षा से पहले स्कूल तक पहुंचाना भी आसान नहीं होगा। जिले में कुल 259 वरिष्ठ माध्यमिक और 125 उच्च विद्यालय हैं, जिसमें हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।