{"_id":"58a1b1534f1c1b5a33d84c16","slug":"9-thousand-downloads-of-thaku-das-rathi-new-song-promila","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले हिट हुआ ये गाना, दो दिन में 9 हजार डाउनलोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलीज से पहले हिट हुआ ये गाना, दो दिन में 9 हजार डाउनलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 14 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक गायक एवं नाटी किंग के नाम से प्रसिद्ध ठाकुर दास राठी के गाने प्रोमिला ने धूम मचा दी है। रिलीज होने के मात्र दो दिन में ही करीब नौ हजार लोगों ने यह गाना डाउनलोड किया है। राठी इस गाने को रिलीज होने से पहले सार्वजनिक मंचों में कई बार गा चुके हैं। स्नसके चलते रिलीज से पहले ही गाना हिट हो गया था।
विज्ञापन
यह गाना आर म्यूजिक हिमाचल डॉट कॉम वेबसाइट तथा उत्तराखंड की पहाड़ी वर्ल्ड डॉट काम सहित अन्य वेबसाइट पर रिलीज किया गया है। राठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज के दौर में बहुत से गायक पुराने गीतों को तोड़-मरोड़कर या दूसरों के गीत चोरी करके रिलीज कर रहे हैं, लेकिन वह श्रोताओं के लिए हर बार नया गाना गाते हैं।
विज्ञापन
इसकी बदौलत ही फैंस गानों को पसंद करते हैं और उन्हें नए गीत रचने में प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रोमिला गीत को गाने के अतिरिक्त गीतकार, संगीतकार तथा रिकॉर्डिंस्ट का कार्य भी उन्होंने ही किया है। इस गाने का वीडियो जल्द शूट किया जाएगा। बताया कि वेलेंटाइन डे पर झूरिए द लव गीत रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह गीत ढीली नाटी पर आधारित प्रेम गीत होगा। बताया कि झूरिए गीत के वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द यू ट्यूब पर वीडियो रिलीज किया जाएगा। राठी के गाए गीत तू चाहत को 1.34 लाख, तेरा मेरा प्यार को 89 हजार, श्री देवी कोखे चली तू को 1.53 लाख लोग देख चुके हैं।