फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मंदिरों में व्यवस् था

मंदिरों में व्यवस् था

Fri, 23 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में व्यवस्
था
मंदिरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें और टैक्सियां
विज्ञापन

अष्टमी और रामनवमी के लिए अधिकारियों की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नवरात्रों में अष्टमी और रामनवमी के दिन शिमला में तारादेवी, संकट मोचन और जाखू मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। जिला शिमला उपायुक्त अमित कश्यप ने पुलिस, हिमाचल पथ परिवहन और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत 25 मार्च को तारादेवी और संकट मोटन के लिए पुराने बस अड्डे से सुबह 08 बजे से शाम 4:30 बजे तक शोघी के लिए बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि अन्य श्रद्धालुओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को इन बसों में प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान आठ अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। इनमें चार बसें आनंदपुर से मंदिर द्वार तक और चार अन्य बसें शोघी से मंदिर द्वार तक यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए निरंतर चलती रहेंगी। वहीं, अष्टमी के दिन शोघी से मंदिर के लिए चार बसें उपलब्ध रहेंगी। दो बसें शोघी से मंदिर और दो बसें आनंदपुर से मंदिर तक चलेंगी। जाखू मंदिर के लिए चार अतिरिक्त टैक्सी रामनवमी के दिन चलाई जाएंगी।

इन अधिकारियों के हवाले व्यवस्था
कश्यप ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी तादाद को देखते हुए उपमंडल अधिकारी शिमला ग्रामीण अनिल शर्मा, तहसीलदार सुन्नी राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण, नायब तहसीलदार जलोग कर्म सिंह और नायब तहसीलदार जुन्गा मेहर चंद तारादेवी मदिर में तैनात रहेंगे। संकट मोचन मंदिर में सहायक आयुक्त शिमला निशांत ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी शिमला मनजीत शर्मा और नायब तहसीलदार धामी रोशन लाल कपाटिया की तैनाती की गई है। जाखू मंदिर में उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी नीरज कुमारी चांदला, तहसीलदार शिमला शहरी संजीव गुप्ता और नायब तहसीलदार बाल कृष्ण निगरानी रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को यातायात और अन्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed