फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7th pay commission a big dilemma for ex servicemen

सातवें पे कमीशन की शर्तों से पूर्व सैनिक परेशान

Mon, 04 Jul 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
7th pay commission a big dilemma for ex servicemen
Rupee shimla

सातवें वेतन आयोग के चलते वन रैंक वन पेंशन की शर्तों के कारण पूर्व सैनिक परेशान हैं। वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों के पास दो विकल्प हैं। पहला 2.57 के अनुपात से पेंशन और दूसरा 3 फीसदी सर्विस इन्क्रीमेंट का विकल्प। पूर्व सैनिकों को पहली अगस्त से सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा जबकि एक सितंबर से बकाया एरियर।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग ने सातवें वेतन आयोग से वन रैंक वन पेंशन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा की। एक्स सर्विस मैन लीग के वाइस चेयरमैन कर्नल एसकेएस चंबियाल ने बताया कि 2.57 के अनुपात से पेंशन में बढ़ोतरी तर्कसंगत है जबकि दूसरे विकल्प पर भी काम होना चाहिए।
विज्ञापन


तीन फीसदी सर्विस इन्क्रीमेंट से पूर्व सैनिकों को कई तरह के वित्तीय लाभों से वंचित रहना पड़ सकता है। चूंकि, सेना में रहते हुए कई पूर्व सैनिकों ने दो तो कइयों ने तीन से चार इन्क्रीमेंट ली हुई हैं। इससे तीन फीसदी सर्विस इन्क्रीमेंट का विकल्प तर्कसंगत नहीं है। पूर्व सैनिकों को इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। कर्नल चंबियाल ने नंबर एक विकल्प को ही पूर्व सैनिकों के लिए तर्कसंगत और फायदेमंद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed