{"_id":"d45e41d6ff37375aac611c2dc3c0a611","slug":"765-candidates-appear-for-written-exam-for-job-placement-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए 765 ने आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए 765 ने आजमाई किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 27 Jun 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई मंडी में शुक्रवार को नामी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के कैंपस इंटरव्यू में युवाआें की खूब भीड़ उमड़ी। कंपनी की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसका परिणाम जुलाई माह में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
देश की नामी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी में रोजगार पाने के लिए 765 युवाआें ने रिटन टेस्ट दिया। कंपनी की ओर से आयोजित परीक्षा में मंडी सहित अन्य जिलाें से विभिन्न आईटीआई ट्रेडों में पासआउट एवं ट्रेनी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी को विभिन्न ट्रेडों के दो हजार युवाओं की जरूरत थी, लेकिन लिखित परीक्षा में 765 पासआउट और ट्रेनी युवा ही पहुंच पाए। फिलहाल, कंपनी ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। कंपनी लिखित परीक्षा में पास एवं चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल पर सूचना देगी।
विज्ञापन
इसके लिए कंपनी ने सभी अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर लिए हैं। आईटीआई मंडी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आईएस ठाकुर ने बताया कि कंपनी 12 जुलाई से पहले लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर देगी। चयनित छात्रों को कंपनी उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी देगी।