फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खस्ताहाल सड़कों से जल्द मिलेगी निजात

खस्ताहाल सड़कों से जल्द मिलेगी निजात

Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कों से जल्द मिलेगी निजात
शिमला। शहर की खस्ताहाल सड़कों से लोगों को जल्द निजात मिलने वाली है। नगर निगम सभी 34 वार्डों में सड़कों की टारिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मई से पहले सारी 48 सड़कें चकाचक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के अनुसार जल्द ही ऑनलाइन टेंडर कॉल किए जाएंगे। ठेकेदार 23 मार्च तक टेंडर जमा कर सकेंगे। 26 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद ठेकेदारों को काम अवार्ड हो जाएगा। शहर के सभी 34 वार्डों में कुल 48 ऐसी सड़कें हैं, जिनकी टारिंग की जा रही है। इनमें कई छोटी सड़कें भी हैं, जिनका काम 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, बड़ी सड़कों की टारिंग का काम भी 45 दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में सर्कुलर रोड, खलीणी बाईपास समेत मुख्य सड़कों की टारिंग का काम लोक निर्माण विभाग करता है। वहीं, वार्डों और सर्कुलर रोड से जोड़ने वाली छोटी सड़कों की मरम्मत का जिम्मा नगर निगम के हवाले है। नगर निगम हाउस ने पहले ही 4.87 करोड़ रुपये का टारिंग का प्रस्ताव पारित कर दिया है।
विज्ञापन


विंटर सीजन के बाद टारिंग
निगम प्रशासन का कहना है कि विंटर सीजन के बाद ही टारिंग का काम शुरू हो सकता है। निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता का कहना है कि टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि मार्च के आखिरी हफ्ते से ही टारिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चढ़नी होगी जाखू की चढ़ाई, नई सड़क बनेगी
शहरवासियों और सैलानियों को अब जाखू की खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। जाखू मंदिर के ठीक नीचे शीशे वाली कोठी के नजदीक से नगर निगम पैदल चलने वाले लोगों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता तैयार करने जा रहा है। स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है। करीब 500 मीटर लंबा रास्ता तैयार करने के लिए जल्द ही एस्टीमेट तैयार होगा।


डिप्टी मेयर के वार्ड में सड़क खस्ताहाल
डिप्टी मेयर राकेश शर्मा के पंथाघाटी वार्ड की सड़क खस्ताहाल हो गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए पंथाघाटी ब्योलिया सड़क खोदी गई थी। लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। सड़क की हालत बेहद खराब है और लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन को रोलर की मदद से सड़क समतल करनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed