फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रैलियों-सभाओं पर रोक, आज डोर-टू-डोर प्रचार

रैलियों-सभाओं पर रोक, आज डोर-टू-डोर प्रचार

Tue, 07 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रैलियों-सभाओं पर रोक, आज डोर-टू-डोर प्रचार
शिमला। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया है। ऐसे में बुधवार को उम्मीदवार सिर्फ डोर-टू-डोर प्रचार कर आखिरी बार मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। प्रत्याशी रैलियां, जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कोई स्टार प्रचारक भी प्रचार में शामिल नहीं हो पाएगा। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। उम्मीदवार निजी उपयोग समेत तीन से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह ने सीएम के साथ टुटू और साथ लगते क्षेत्रों में रैलियां कीं। भाजपा के प्रमोद शर्मा भी डोर-टू-डोर प्रचार में डटे रहे। कसुम्पटी सीट से कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने चमयाणा और बल्देयां में जनसभाएं कीं। माकपा के कुलदीप सिंह तंवर ने कोटी, चीनी बंगला और बल्देयां में रैलियां कीं। भाजपा उम्मीदवार विजय ज्योति सेन ने जुन्गा और चमयाणा में जनसभाएं कीं। आजाद उम्मीदवार मदनमोहन ने मशोबरा, ढली, भट्ठाकुफर में डोर-टू-डोर प्रचार किया। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया है। नियमों का पालन हो, इसके लिए आयोग की टीमें अपने अपने क्षेत्रों में रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए कर्मचारी
शिमला। जिले में सुचारु मतदान करवाने के लिए 1022 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि सभी आठ सीटों के लिए कर्मचारी अपने मतदान केंद्रों को चले गए हैं। नौ नवंबर को यहां मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed