फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   संदिग्ध हालत में ढांक में मिला युवक का शव

संदिग्ध हालत में ढांक में मिला युवक का शव

Tue, 20 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में ढांक में मिला युवक का शव
बालीचौकी(मंडी)। सराज के शिल्लीबागी पंचायत के घरटगाड में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव ढांग से नीचे बरामद हुआ है। युवक दोस्तों के साथ अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ता भूल गया और बाद में उसकी लाश ढांक से नीचे गिरी मिली।
विज्ञापन

युवक की पहचान तुमेश्वर सिंह निवासी गुनास शिकावरी के रूप में हुई है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई डालकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने दो दोस्तों के साथ रिश्तेदारों के घर सोबड़ी गांव जा रहा था। बीच में युवक रास्ता भूल कर दोस्तों से अलग हो गया। रास्ते ढूंढते हुए वह 200 मीटर ढांग से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। जबकि तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने शिल्ली बागी के पटवारी के माध्यम से 10 हजार की राहत राशि भिजवा दी है।
विज्ञापन


सेरी मंच पर आज मनाया जाएगा विश्व योग दिवस
मंडी। सेरी मंच पर बुधवार को विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पतजंलि योग समिति, नवोत्थान सेवा संस्थान मंडी, आर्ट ऑफ लिविंग, आईटीआई मंडी, उजाला पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मोहन लाल शांडिल्य ने कहा कि सभी संस्थाओं को कार्यक्रम की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed