जेबीटी के 700 पदों पर भर्ती, आवेदन कर रहे युवाओं को बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी प्रशिक्षुओं को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बड़ी राहत दी है। प्रशिक्षु अब दूसरे जिलों की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकते हैं। निदेशालय ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को जेबीटी काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
जेबीटी के 700 पदों के लिए अब 10 से 31 जुलाई तक प्रदेश के दस जिलों में काउंसलिंग होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी के 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जेबीटी का कैडर जिला का होता है।
ऐसे में शिक्षक अपने गृह जिले में ही आवेदन कर सकते थे। लेकिन इस बार उन्हें राज्य के सभी जिलों में आवेदन करने की कोर्ट से छूट मिली है। इस छूट के तहत सोलन जिला का जेबीटी प्रशिक्षु कांगड़ा जिला में भी आवेदन कर सकता है।
काउंसलिंग में प्रशिक्षु के चुने जाने के बाद कैडर जिला का ही हो जाएगा। संबंधित जेबीटी की वरिष्ठता सूची उसी जिला में बनेगी। इससे पूर्व शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी के 700 पदों के लिए 11 मई काउंसलिंग तय की थी। प्रशिक्षुओं के विरोध करने के बाद प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने 11 मई की काउंसलिंग पर रोक लगा दी थी।
यह रहेगा काउंसलिंग का शेड्यूल
जनपद पद तिथि
बिलासपुर 52 10 जुलाई
चंबा 106 12
हमीरपुर 23 14
कांगड़ा 41 17
कुल्लू 18 19
लाहौल-स्पीति 25 21
मंडी 201 24
शिमला 118 26
सिरमौर 64 28
सोलन 52 31