{"_id":"5a8b05164f1c1ba32a8b841c","slug":"61519060246-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में इंसुलिन सिरिंज खत्म, बाहर से खरीद रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में इंसुलिन सिरिंज खत्म, बाहर से खरीद रहे मरीज
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। डीडीयू अस्पताल में एंटी रेबिज वेक्सीन (एआरवी) लगाने से पहले मरीजों को सात रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यह सात रुपये मरीज इंसुलिन सिरिंज के लिए खर्च कर रहे हैं। इससे पूर्व अस्पताल में सिरिंज मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती थी।
बताया जा रहा है कि इंसुलिन सिरिंज का स्टॉक बीते सप्ताह खत्म हो गया है। ऐसे में कुत्ते और बंदरों के काटने के बाद एआरवी से पूर्व मरीजों को इंसुलिन सिरिंज बाहर से लेनी पड़ रही है।
सिरिंज के लाने के बाद ही मरीजों को यह टीका लगाया जा रहा है। अस्पताल में आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने के औसतन पंद्रह से बीस केस रोजाना अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में मुफ्त में मिलने वाली सिरिंज के मजबूरन मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने इंसुलिन सिरिंज की सप्लाई को लेकर ऑर्डर दे दिया है। इधर, अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना रॉव ने बताया कि डीडीयू में इंसुलिन सिरिंज के लिए ऑर्डर भेजा गया है। इसकी सप्लाई जल्द आ जाएगी। वहीं अपने स्तर पर जन औषधी से सप्लाई आर्डर मंगवाया है, जोकि आ चुका है।