{"_id":"59e23d334f1c1b76678b5b8f","slug":"61507999027-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार सहिंता के बाद नही हटे बसों से होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार सहिंता के बाद नही हटे बसों से होर्डिंग
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। चुनाव आचार संहिता के 48 घंटे बाद भी शिमला में चल रही एचआरटीसी की बसों से सरकारी योजनाओं का प्रचार करने वाले पोस्टर नहीं उतरे हैं। बसों में जमकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार हो रहा है। शहर की सड़कों पर सरकारी योजनाओं के पोस्टर वाली बसें बेरोकटोक दौड़ रही हैं।
निर्वाचन आयोग ने 12 अक्तूबर को शाम चार बजे प्रदेश में चुनाव शेड्यूल की घोषणा की थी। बावजूद इसके 48 घंटे बीतने के बाद भी एचआरटीसी की बसों से सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग नहीं उतारे गए हैं। शनिवार को सरकारी योजनाओं के होर्डिंग लगी बसें शहर में घूमती रहीं। तारादेवी डिपो की एक बस आईएसबीटी के समीप पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। बस में केंद्र सरकार की योजनाओं का होर्डिंग लगा था, जबकि दूसरी अन्य बसों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर लगे थे। गौरतलब है कि 48 घंटे बीतने के बावजूद भी एचआरटीसी महकमा आंखें बंद किए हुए है। उधर, तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि डिपो की एक बस में पोस्टर रह गया था, जिसे शनिवार शाम हटा दिया गया है।