{"_id":"59df53da4f1c1b68678b5554","slug":"61507808218-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियुंग में भालू से भिड़ गई महिला, जान बचाकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियुंग में भालू से भिड़ गई महिला, जान बचाकर भागा
Updated Thu, 12 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा के प्रियुंग गांव में एक महिला भालू से भिड़ गई। करीब 15 मिनट तक दोनों में जंग होती रही लेकिन महिला की हिम्मत के आगे भालू को जान बचाकर भागना पड़ा। निशा पत्नी योग राज निवासी प्रियुंग, संघणी मंगलवार को खेत में घास काट रही थी। एकाएक पास जंगल से भालू आया और उस पर हमला कर दिया। महिला सहायता के लिए चिल्लाई लेकिन आसपास कोई भी न होने के कारण सहायता नहीं मिल पाई। ऐसे में महिला भालू से भिड़ गई। उसका डटकर सामना किया। 15 मिनट तक भालू के साथ जंग होती रही। बाद में भालू भागने को मजबूर हो गया। महिला के गले और पीठ पर खरोचें आई हैं।
उसके बाद लोग वहां पहुंच गए और निशा को सुंडला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि भालू के हमले में घायल हुई महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।