{"_id":"626ae0afc9249c5e42502b57","slug":"57-employees-of-hpu-get-permotion-shimla-news-sml407159729","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विश्वविद्यालय के 57 कर्मियों को मिली प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विश्वविद्यालय के 57 कर्मियों को मिली प्रमोशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय के 57 कर्मियों को मिली प्रमोशन
भर्ती एवं पदोन्नति कमेटी की बैठक में दी मंजूरी
11 कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश कर दिए जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती एवं पदोन्नति समिति की बैठक में 57 कर्मचारियों के पदोन्नति मामलों को स्वीकृति दी गई। बैैठक की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने की।
बैठक में 31 मार्च 2023 तक के पदोन्नति मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल, प्रो. नयन सिंह और विवि के कुलसचिव बलवान मौजूद रहे। प्रमोशन पाने वालों में 7 अनुभाग अधिकारी, 8 अधीक्षक 40 जेओ (आईटी) और 2 लिपिक शामिल हैं। इनमें 11 कर्मियों के पदोन्नति आदेश भी जारी किए गए। इनमें गीता शर्मा को पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी, जोगेंद्रा और विनीत सूद को पदोन्नत कर अधीक्षक, तीन लैब स्टाफ कर्मियों को तकनीशियन ग्रेड थ्री पर प्रमोशन दी है।
निर्माण विंग के पांच कर्मियों को पदोन्नति आदेश भी जारी किए हैं। कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल और उनकी टीम का आभार जताया है। जेसीसी के पदाधिकारी राजेश ठाकुर, ईसी सदस्य राजकुमारी, तेजराम शर्मा और नरेश शर्मा ने कहा कि कुलपति ने पदभार संभालते ही गैर शिक्षक कर्मियों के मसलों को सुलझाने का भरोसा दिया था।