फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एनसीसी के 121 कैडेटों ने दी बी सर्टिफिकेट परीक्षा

एनसीसी के 121 कैडेटों ने दी बी सर्टिफिकेट परीक्षा

Mon, 05 Feb 2018 09:34 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी के 121 कैडेटों ने दी बी सर्टिफिकेट परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
शिमला ग्रुप हेडक्वार्टर (एनसीसी) की ओर से रविवार को सेंट एडवर्ड स्कूल में एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 3 एचपी रामपुर, प्रथम एचपी गर्ल बटालियन सोलन और 7 एचपी शिमला (आईसी) के 121 कैडेटों ने भाग लिया।

7 एचपी (आईसी) के कमांडिंग ऑफिसर एसएस सिनसिन वार और एनसीसी हेड क्वार्टर डिप्टी कमांडर सुरेश भारद्वाज ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। लिखित परीक्षा के साथ प्रैक्टीकल परीक्षा भी हुई। कैडेटों ने लिखित परीक्षा के बाद ड्रिल टेस्ट, मैप रीडिंग और वेपन टेस्ट प्रैक्टीकल परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा में तीन एचपी रामपुर के 57, सोलन बटालियन के 18 और एचपी शिमला के 46 कैडेटों ने भाग लिया। इस दौरान एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर ट्रेनिंग ऑफिसर मेजर संजय थापा, ट्रेनिंग क्लर्क मनोज कुमार के अलावा 7 एचपी एनसीसी कंपनी शिमला के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed