{"_id":"61daedeb3b3e4b75297403da","slug":"51-new-corona-positive-in-shimla-shimla-news-sml3961760100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, जिले से आए 51 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, जिले से आए 51 मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। जिला शिमला में बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में रविवार को 51 नए मामले सामने आए हैं। उधर, आईजीएमसी में भी कोरोना वायरस के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अस्पताल के एनाटॉमी विभाग की एक सहायक प्रोफेसर भी कोरोना पॉजिटिव आ गई हैं। चूंकि अस्पताल में प्रदेशभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं तो ऐसे में एक मरीज या डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद अन्य लोग भी जद में आ सकते हैं।
दूसरी ओर रविवार को जिलेभर में कोरोना वायरस के 51 नए मामले आए हैं। इनमें 48 मामले शिमला शहर से हैं। इनमें सेना अस्पताल से सर्वाधिक 8 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आईजीएमसी से 5, लोअर बाजार व चौड़ा मैदान 4- 4, टूटीकंडी व मशोबरा 3-3, कृष्णानगर, मेहली, संजौली, कैथू से 2-2 व भराड़ी, न्यू शिमला, टुटू, समरहिल, भट्टाकुफर, बालूगंज, जाखू, कमला नगर, छोटा शिमला, चक्कर, पंथाघाटी, विकासनगर और डीडीयू के अलावा ऊपरी शिमला के कोटखाई, कुमारसैन और खनेरी से भी एक-एक मामला आया है।
अब तक पांच सैंपल भेजे जीनोम टेस्टिंग के लिए
बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र से एक साथ बहुत मामले सामने आए हैं। वहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 5 सैंपल लेकर जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजे हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।