{"_id":"5af08a874f1c1b9d098b8a61","slug":"41525713543-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, कई काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, कई काम पर लौटे
Updated Mon, 07 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम के फेल होने के बाद सोमवार को न्यायालय के आदेशों के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कर दी गई। न्यायालय ने सैहब कर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के आदेश दिए। जिसके बाद शाम 4 बजे तक 442 में से 142 सैहब कर्मी काम पर लौट आए।
न्यायालय की कड़ी फटकार के बाद अब नगर निगम ने भविष्य में हड़ताल जैसी स्थित से निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने का फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के मर्ज एरिया वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसके लिए टेंडर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम ने डंपर फ्री सिटी में एक बार फिर डंपर लगाने का भी फैसला किया है। डंपर रखने के लिए जल्द ही स्थान चिन्हित कर दिए जाएंगे। नगर निगम ने 178 अस्थायी गारबेज कलेक्शन प्वाइंट भी चिन्हित किए हैं।
---
- 142 सैहब कर्मी लौटे काम पर : आयुक्त
142 सैहब कर्मी काम पर लौट आए हैं। कल से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। मर्ज एरिया में गारबेज कलेक्शन का काम निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया है। वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर शहर में कुछ चिन्हित स्थानों पर दोबारा डंबर रखने और 178 गारबेज कलेक्शन प्वाइंट चिन्हित करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
- रोहित जम्वाल, आयुक्त, नगर निगम शिमला
---
निगम का दावा, रोजाना उठाया 55 टन कूड़ा
नगर निगम शिमला का दावा है कि सैहब कर्मियों की हड़ताल के बावजूद नगर निगम ने रोजाना 55 टन कूड़ा भड़याल स्थित प्लांट तक पहुंचाया है। सामान्य दिनों में यहां 60 टन कूड़ा पहुंचता है। हालांकि निगम का दावा शहर के लोगों के गले नहीं उतर रहा। लोगों के घरों में कूड़े के बोरे भरे पड़े हैं ऐसे में नगर निगम ने भड़याल तक कूड़ा कहां से पहुंचा दिया यह बड़ा सवाल है।