फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दो बेटों को लेकर भाग गया पिता, मां को छोड़ गया बेटी

दो बेटों को लेकर भाग गया पिता, मां को छोड़ गया बेटी

Fri, 23 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दो बेटों को लेकर भाग गया पिता, मां को छोड़ गया बेटी
दो बेटों को लेकर भाग गया पिता, मां को छोड़ गया बेटी
विज्ञापन

महिला का आरोप-लड़ाई के बाद पति बच्चों को ले गया उत्तराखंड
महिला ने फरवरी माह में की थी शिकायत
पहली सुनाई में महिला को दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महिला आयोग में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पिता अपने दो बच्चों को लेकर घर से भाग गया और बेटी को मां के पास छोड़ गया। हैरानी की बात यह है कि एक बेटा पांच महीने का है, जबकि दूसरा बेटा करीब पांच साल का। यह घटना शिमला जिले की है।
फरवरी में पीड़ित महिला ने इंसाफ के लिए महिला आयोग में इंसाफ की गुहार लगाई। शुक्रवार को महिला आयोग की अदालत में महिला ने रोते हुए कहा कि उसने नौ साल पहले घर से भाग कर उत्तराखंड के एक व्यक्ति से शादी की। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। कुछ साल बाद उसे पता चला कि वह किडनी की मरीज है। उसके बाद पति उसेे मारने लगा। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति पांच महीने पहले उसके साथ मारपीट करके बच्चों को अपने साथ उत्तराखंड ले गया। सुनवाई के दौरान आयोग ने महिला को भरोसा दिलाया कि शीघ्र उसके बेटों को उससे मिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के माध्यम से भेजा जाएगा समन : डेजी ठाकुर
शिकायतकर्ता ने महिला आयोग से कहा कि पति पांच माह और पांच साल के बेटों को लेकर भाग गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि पुलिस के माध्यम से उसके पति को समन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 मामलों में से 25 पर सुनवाई, चार को निपटाया
राज्य महिला आयोग की अदालत में 54 मामलों को लगाया गया। इसमें करीब 25 मामलों की सुनवाई हुई। एक मामला ऐसा आया जिसमें पति पत्नी का मंगलसूत्र लेकर भाग गया। महिला ने इस मामले में आयोग से उसे न्याय दिलाने की मांग की है। महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर की अध्यक्षता में महिला कोर्ट शुरू हुआ। इस दौरान राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव संदीप नेगी, सदस्य इंदु बाला और सुष्मा भट्ट उपस्थित रहीं। दो दिनों की अदालत में चार मामलों को निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed