फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नए कॉलेजों के लिए खतरे में डाल दी आईजीएमसी की मान्यता

नए कॉलेजों के लिए खतरे में डाल दी आईजीएमसी की मान्यता

Tue, 06 Feb 2018 09:08 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
नए कॉलेजों के लिए खतरे में डाल दी आईजीएमसी की मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों को चलाने के लिए किए जा रहे डॉक्टरों के तबादलों से आईजीएमसी की मान्यता पर ही संकट मंडरा गया है। आईजीएमसी से कई बड़े डॉक्टरों के तबादले से यहां कई पद खाली हो गए हैं। ऐसे में सरकार के फैसले पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। पुराने कॉलेजों की मान्यता ताक पर रखकर नए कॉलेजों को चलाने के लिए डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। यदि एमसीआई आईजीएमसी से यहां के डॉक्टरों का रिकॉर्ड चेक करे तो कई खाली पद मिलने के बाद इसे मान्यता तक रद्द कर सकती है।
आईजीएमसी के टीचिंग स्टाफ से सबसे अधिक दो बाल रोग विशेषज्ञों का तबादला नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए कर दिया गया है। ये दोनों डॉक्टर एक साल तक नाहन में सेवाएं देंगे। वहीं, इस टीचिंग स्टाफ में एक डॉक्टर चार माह पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में यह पद भी खाली चल रहा है। विभाग में जो दो डॉक्टर थे, अब उनके चले जाने से इस विभाग में समस्या और गंभीर हो गई है। ट्रांसफर किए गए सभी डॉक्टर दबी जुबान में खुद सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नए कॉलेजों में न जाने को लेकर कई डॉक्टर लॉबिंग में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन

---
नहीं दिया टीए और डीए
शिमला। डॉक्टर का दर्द इस बात से से भी बयां हो रहा है कि उन्हें ट्रांसफर तो कर दिया है लेकिन टीए और डीए जैसे लाभों से वंचित रखा जा रहा है।
---
क्या कहते हैं आईजीएमसी सेमडिकोट के अध्यक्ष
आईजीएमसी सेमडिकोट के अध्यक्ष डॉ. राजेश सूद का कहना है कि सरकार को नए मेडिकल कॉलेज खोलने से पहले वहां के स्टाफ के बारे में ध्यान देना चाहिए था। सरकार अब डॉक्टरों को परेशान कर रही है जबकि पुराने कॉलेजों की मान्यता को लेकर भी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पहले भी जब मेडिकल कॉलेज खुला था तब भी उन्हें वहां दिखाया गया। इस साल भी उन्हें वहां के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed