फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कानूनी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्य भी अपनाएं विद्यार्थी : राज्यपाल

कानूनी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्य भी अपनाएं विद्यार्थी : राज्यपाल

Wed, 06 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कानूनी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्य भी अपनाएं विद्यार्थी : राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घंडल (शिमला) में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाकर शिक्षा के साथ-साथ उच्च आदर्श और परंपराओं को अपनाकर राष्ट्र सेवा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित बनाने की अपील की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को प्रथम स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि एक वर्ष के सफर में विवि ने अनेक आयाम स्थापित किए हैं। परिणामस्वरूप यहां 19 राज्यों के विद्यार्थी कानून की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र को सुव्यवस्थित चलाने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। आचार्य देवव्रत ने कहा कि यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अच्छे समाज का निर्माण करें और देश को सुव्यवस्था देने में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की पूंजी हैं जिनसे देश को बहुत आशाएं हैं। इसके अलावा यह विश्वविद्यालय ऐसे विधि स्नातक तैयार करेगा जो कानूनी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और व्यावसायिक मूल्यों के साथ-साथ बौद्धिक संस्कृति को बढ़ाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कल्याण कोष में 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पूर्व राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एससी रैना ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed