फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   35926 application for Conductor recruitment in HRTC.

एमए, बीए पास भी कंडक्टर बनने को तैयार, 35,926 ने किया आवेदन

Sat, 09 Sep 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
35926 application for Conductor recruitment in HRTC.

सरकारी नौकरी का क्रेज देखिये, कंडक्टर बनने के लिए एमए और बीए पास युवा भी कतार में हैं। जी हां, प्रदेश में एचआरटीसी के कंडक्टर पदों की भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पथ परिवहन निगम में टीएमपीए के 1300 रिक्त पदों के लिए कुल 35,926 युवाओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


इन आवेदकों में से 35 युवा एमए और बीए पास हैं। निगम प्रबंधन 17 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदनकर्ता के प्रवेश पत्र परिवहन निगम की साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। रोलनंबर और अन्य जानकारी के लिए निगम ने 8899912210 पर फोन नंबर जारी किया है। 
विज्ञापन


यहां अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं। एचआरटीसी के डीएम अनिल सेन ने बताया कि आवेदकों को एचआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इस कार्ड के बगैर परीक्षा में युवाओं को बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

​ 33 सौ बसों के लिए चाहिए 7 हजार कंडक्टर

35926 application for Conductor recruitment in HRTC.

हिमाचल में होंगे 12 सेंटर
टीएमपीए की लिखित परीक्षा के लिए परिवहन निगम की ओर से 12 सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर में परिवहन निगम के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

2783 पद चल रहे रिक्त
एचआरटीसी में काफी समय से कंडक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं। निगम में कंडक्टरों के कुल 4082 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 2783 पद रिक्त चल रहे हैं। इनके स्थान पर एचआरटीसी कौशल विकास निगम के तहत रखे गए प्रशिक्षु कंडक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। 

33 सौ बसों के लिए चाहिए 7 हजार कंडक्टर
एचआरटीसी के बेड़े में लगातार बसें बढ़ रही हैं। बीते पांच सालों में जहां निगम के पास 1700 के करीब बसें थी वहीं अब यह आंकड़ा 3300 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed