फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   350 Water Carrier Regular in other departments of himachal pradesh Government

दूसरे विभागों में जाकर नियमित होंगे 350 अंशकालिक जलवाहक

Sat, 29 Jun 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
350 Water Carrier Regular in other departments of himachal pradesh Government
हिमाचल प्रदेश सरकार

शिक्षा विभाग में नियुक्त करीब 350 अंशकालिक जलवाहक अब दूसरे विभागों में जाकर नियमित हो सकेंगे। शिक्षा विभाग को अतिरिक्त जलवाहकों को अन्य विभागों में मर्ज करने की सरकार ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


विभाग में स्वीकृत पद नहीं होने के चलते अंशकालिक जलवाहक नियमित नहीं हो पा रहे थे। शुक्रवार को सरकार ने अन्य विभागों में अंशकालिक जलवाहकों को चपरासी के पद पर नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आदेशों के मुताबिक शिक्षा विभाग में नियुक्त जिन अंशकालिक जलवाहकों को स्वीकृत पद नहीं होने के चलते नियमित नहीं किया सकता है। उन्हें स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, बागवानी, तकनीकी शिक्षा और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े चपरासियों के पद पर नियुक्त कर नियमित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल तक लगातार अंशकालिक जलवाहक के पद कार्य कर चुके कर्मी सरकार के इन आदेशों के तहत नियमित हो सकेंगे। वित्त महकमे ने अंशकालिक जलवाहकों को अन्य विभागों में शामिल कर नियमित करने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को उप सचिव शिक्षा ने उच्च शिक्षा निदेशक को जारी पत्र में जल्द से जल्द इन आदेशों के तहत नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed