हिमाचल में 34 करोड़ से बनेंगे सात नए बस अड्डे, बीओडी ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने 7 बस अड्डों के निर्माण को 34 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। यह बस अड्डे पांवटा साहिब, परवाणू, कोटखाई, करसोग, नालागढ़ और भजंराडू में बनेंगे। नाहन में बस अड्डे के साथ पार्किंग का निर्माण होगा।
सबसे अधिक 8.50 करोड़ चंबा के भंजराडू बस अड्डे के लिए स्वीकृत किए हैं। प्रदेश में 6 बस अड्डों सुन्नी, स्वारघाट, निरमंड, पांवटा साहिब, परवाणू, नालागढ़ का कार्य लगभग पूरा होने वाला है।
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की बैठक में दी। उन्होंने प्रदेश में 20 नए बस अड्डों के निर्माण को औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए।
कहा कि हिमाचल के चार बस अड्डे शिमला, पालमपुर, हमीरपुर और मनाली में सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई गई हैं। शेष 49 बस अड्डों में ये मशीनें लगाई जानी हैं। शेष 30 बस अड्डों में भी दिव्यांगों को बस तक जाने और चढ़ने के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएंगी।
किस बस अड्डे को कितनी राशि
18 बस अड्डों में वाई-फाई सुविधा दी गई है। शेष में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
नाहन बस अड्डा (कार पार्किंग) 5.57
पांवटा साहिब - 525
परवाणू - 2.47
कोटखाई - 3.16
करसोग - 2.94
नालागढ़ - 5.58
बस अड्डा भजंराडू - 8.50 करोड़
एसपी को चालान न करने के दिए निर्देश
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि बसों में 25 फीसदी तक ओवरलोडिंग की जा सकती है। एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे 25 फीसदी तक ओवरलोडिंग वाली बसों के चालान न काटें। परिवहन निगम की ओर से रूट चयनित किए गए हैं। इनमें बसें चलाने के बाद ओवरलोडिंग खत्म होगी।