फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   320 headmasters will get promotion.

320 हेडमास्टर और लेक्चरर को मिलेगी प्रमोशन

Tue, 02 Sep 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Sep 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
320 headmasters will get promotion.

लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे स्कूल काडर के हेडमास्टर और लेक्चरर को तोहफा मिल सकता है। प्रदेश भर में 300 से अधिक स्कूलों में प्रिंसिपलों के पद खाली हैं। इन पदों को 40 फीसदी हेडमास्टर जबकि 60 फीसदी लेक्चरर को प्रमोट कर भरा जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा विभाग ने इन दोनों वर्गों की वरिष्ठता सूची तीन दिन के भीतर मंगवा ली है। इनमें सामान्य वर्ग में 1600 तक सीनियोरिटी नंबर, एससी वर्ग में 2000 और एसटी वर्ग में 3500 तक सीनियोरिटी नंबर मांगे गए हैं। अभी तक इन वर्गों में क्रमश: 1206, 1235 और 1852 नंबर तक प्रमोशन मिल चुकी है।
विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने इन पदों का कार्य प्रभावित न हो इसलिए 220 प्रिंसिपलों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रिंसिपलों के नियमित तौर पर पद भरने के बाद इनसे अतिरिक्त कार्यभार वापस लिया जाएगा। प्रमोशन के इस तोहफे से उनको वंचित रहना पड़ सकता है जिन पर डिपार्टमेंटल इनक्वायरी, जिनके दस्तावेज पूरे न हो, प्रमोशन कोर्स पास न किया हो या फिर किसी तरह का कोर्ट केस चल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल में दो बार होनी चाहिए प्रमोशन

स्कूल प्रवक्ता संघ स्कूल के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि प्रवक्ता संघ प्रमोशन को लेकर पिछले लंबे समय से सरकार और विभाग से मांग करता आ रहा है। प्रमोशन की प्रक्रिया के मद्देनजर हेडमास्टरों और लेक्चरर का रिकार्ड मंगवाया गया है। उम्मीद है शीघ्र ही प्रमोशन का तोहफा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed