फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सरकारी आवासों को किराए पर देकर कमाई कर रहे कर्मचारी

सरकारी आवासों को किराए पर देकर कमाई कर रहे कर्मचारी

Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आवासों को किराए पर देकर कमाई कर रहे कर्मचारी
सरकारी आवासों को किराए पर देकर कर्मचारी लगा रहे चूना
विज्ञापन

सबलेटिंग करने वालों में कई वरिष्ठ कर्मचारी भी शामिल
निगम आयुक्त के पास भी पहुंचीं कई शिकायतें
अशोक चौहान
शिमला। शहर में नगर निगम के सरकारी आवासों को किराए पर देकर मोटी कमाई का खेल चल रहा है। सस्ती दरों पर निगम से मिले आवासों को कुछेक कर्मचारी अपने रिश्तेदारों और साथी कर्मचारियों को सबलेट कर पैसा कमा रहे हैं। कई शिकायतें निगम आयुक्त के पास भी पहुंच गई हैं। कर्मचारियों को ये आवास चार सौ रुपये से भी कम मासिक शुल्क पर मिलते हैं जबकि इन्हें दूसरे कर्मचारी को देकर पांच से दस हजार रुपये कमाए जा रहे हैं। अपने आवास दूसरों को देने वालों में वे कर्मी शामिल हैं, जिनके शहर में या तो अपने मकान हैं या फिर ये शहर के बाहर रहते हैं। शहर में नगर निगम के सूजी लाइन, सब्जी मंडी, कोर्टहिल, बालूगंज, ढली, कृष्णानगर समेत कई उपनगरों में सरकारी आवास बने हैं। इनमें तीन सौ से अधिक कर्मचारियों को ठहराने की सुविधा है लेकिन कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने निगम से आवास तो ले लिए लेकिन खुद इनमें नहीं रहते।
सूत्रों के मुताबिक सड़क और भवन शाखा के एक कारपेंटर ने सूजी लाइन स्थित अपना आवास इसी विभाग के एक सुपरवाइजर को दे रखा है। वहीं, टैक्स शाखा में तैनात एक वरिष्ठ कर्मचारी ने भी मेफील्ड स्थित अपने आवास में एमसी के ही एक अन्य कर्मचारी को ठहरा रखा है। अकाउंट ब्रांच में तैनात कर्मचारी का कैथू में मकान है। बालूगंज में सफाई कर्मचारी के मकान में किसी बाहरी व्यक्ति को ठहराया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य शाखा के भी कई कर्मचारी खुद तो ढारों में रह रहे हैं, लेकिन अपने आवास किराए पर दे रखे हैं। करीब आधा दर्जन लोग ऐसे हैं जो डेढ़ से दो साल पहले रिटायर हो गए, लेकिन आवास अब तक नहीं छोडे़ हैं।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण में पकड़े आधा दर्जन कर्मचारी
साल 2010 में मिली शिकायतों के बाद निगम ने सरकारी आवासों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान करीब आधा दर्जन कर्मचारी ऐसे मिले थे जो दूसरे कर्मचारियों को मिले आवासों में रह रहे थे। निगम ने रातोंरात ये आवास खाली करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


106 में सिंगल, 388 रुपये में डबल रूम सेट
सरकारी आवास के बदले कर्मचारियों से हर माह लाइसेंस फीस ली जाती है। निगम तीन श्रेणियों में अपने कर्मचारियों को आवासीय सुविधा दे रहा है। टाइप वन में सिंगल रूम आते हैं, जिनकी मासिक लाइसेंस फीस 106 रुपये बनती है। ये आवास ज्यादातर मजदूर और निचले श्रेणी के कर्मचारियों के लिए हैं। टाइप टू में दो रूम सेट हैं, जिनकी मासिक लाइसेंस फीस 228 रुपये है। टाइप तीन में 388 मासिक लाइसेंस फीस में दो रूम की सुविधा दी जाती है। हालांकि, जिन्हें ये आवास मुहैया करवाए जाते हैं, उन्हें आवासीय भत्ता नहीं दिया जाता।


शिकायतें आई हैं, जांच चल रही है
ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के आवास रद्द होंगे। इनसे कई गुना शुल्क भी वसूला जाएगा। रिटायर होने के बावजूद जिन्होंने आवास नहीं छोड़े हैं, उन्हें भी 31 मार्च तक का समय दिया है। -पंकज राय, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed