{"_id":"5ab13f7c4f1c1ba4238b644e","slug":"31521565564-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूज लगाते करंट लगने से जमीन पर गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्यूज लगाते करंट लगने से जमीन पर गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के साथ लगते ढली सब स्टेशन की कमयाना लाइन में ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाते हुए लाइनमैन को करंट लग गया। इससे लाइनमैन झुलस गया। करीब ढाई बजे सात फीट ऊंचाई में डीओ फ्यूज लगाते समय अचानक करंट लगने से लाइनमैन पूरण दत्त जमीन पर गिर गए। जमीन पर खड़े कनिष्ठ अभियंता टेक राम को करंट का झटका लगा। घायल लाइनमैन को उपचार के लिए तुरंत आईजीएमसी लाया गया। लाइनमैन का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
लाइनमैन मंगलवार सुबह कमयाणा विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहा था। लाइन की पूरी मरम्मत करने के बाद वह विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर पहुंचा। ट्रांसफार्मर के पास लाइनमैन के साथ कनिष्ठ अभियंता टेक राम भी मौजूद थे। टेक राम ने बताया कि पूर्ण दत्त डीओ फ्यूज लगाने के लिए ट्रांसफार्मर में करीब सात फीट ऊंचाई पर चढ़े। इसी दौरान की चपेट में आ गया। स्थानीय भौंट पंचायत के उपप्रधान मनोहर सिंह कश्यप ने कहा कि बोर्ड की लापरवाही के चलते लाइनमैन करंट लगने से पूरी तरह से झुलस गया। कश्यप का कहना है कि क्षेत्र में सिर्फ एक ही लाइनमैन है और यही हर पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइनों की मरम्मत करता है।
---
घटना के बाद जांच के आदेश : प्रताप
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रताप ने कहा कि ट्रांसफार्मर में करंट लगने से लाइनमैन घायल हो गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड की तरफ से जांच बिठाई जाएगी की ट्रांसफार्मर से करंट लीक होने के क्या कारण रहे।
विज्ञापन
---
लाइनमैन की हालत गंभीर : डॉ. रमेश
आईजीएमसी के वरिष्ट चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामेश ने का कहना है कि आईसीयू में लाइनमैन का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है।