{"_id":"5a1853ef4f1c1b001c8b4ccc","slug":"31511543791-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नाटियों और पंजाबी गीतों पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नाटियों और पंजाबी गीतों पर झूमे
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसडी स्कूल शिमला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के आयुक्त जीसी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। कृष्णा गाने पर प्रियंका, अंकिता, दीपिका, मेघा, रिश्व, लवली, शशि, गोविंद और योगेश ने दमदार नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। पहाड़ी नाटी और पंजाबी गीतों पर इशिता, पूनम, आंचल, ईशा, शिल्पा, प्रेरणा, अनुराग, सर्वजीत, गोविंद, अजय, मनदीप और नीरज ने नृत्य पेश कर अभिभावकों का मनोरंजन किया। उपकरण जुगल बंदी में सर्वजीत और अनुराग ने तबला तथा लवली ने ढोलक और मटका बजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। छात्रों ने लघु नाटिका पेश कर शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। ए मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति ने लोगोें को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में साइंस, संस्कृति और कला तथा शिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विजय ठाकुर, प्रधान अजय सूद, स्कूल प्रबंधक राकेश पुरी, विनोद अग्रवाल, अशोक मित्तल, दीपक, वेद प्रकाश सूद, राजकुमार, शिव कुमार, अध्यापक और अन्य छात्र मौजूद रहे।
समारोह में ये किए गए सम्मानित
ग्यारहवीं कक्षा के आयुषी, जसप्रीत, अनुष्का, अक्षय, साहिल, हिमानी, कृति, प्रियंका और अंकिता को इनाम देकर सम्मानित किया गया। बारहवीं कक्षा के रमन, हरीश, राजा, रितेश, शीतल, जया, हिमानी और प्रिया को इनाम दिए गए।
प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
स्कूल के वरिष्ठ कक्षा के छात्र और छात्राओं ने साइंस, संस्कृति और कला तथा शिल्प पर अनुपयोग वस्तुओं पर विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए। जीव विज्ञान में छात्रों की ओर से बनाए गए न्यूॅरान, डीएनए और बायोगैस के मॉडलों को लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में ललिता, मानसी, अभिषेक, सचिन, साहिल, प्रीति, मेघा और दीपिका ने भाग लिया।