फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   धार कोटला और ताला पंचायत को जोड़ेगा झूला पुल

धार कोटला और ताला पंचायत को जोड़ेगा झूला पुल

Thu, 13 Jul 2017 09:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
धार कोटला और ताला पंचायत को जोड़ेगा झूला पुल
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ हल्के के ग्रामीण क्षेत्रों की दो पंचायतों को नया फुटब्रिज राहत पहुंचाएगा। धार कोटला से ताला तक झूला पुल निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इस झूला पुल के निर्माण से क्योड़ी और बुवासनी पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस पुल के बनने से क्योड़ी, कटटल, ताला, बनसाई, धार, हजारो और रंमूवाल के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस स्थल पर कोई भी पुल न होने से खासतौर पर लोगों को बरसात के दिनों में भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। चिकनी नदी के उफान पर आने से उनका अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट जाता था।
विज्ञापन

खासतौर पर बीमारी और आपातकालीन स्थिति में लोगों की परेशानियां दोगुनी हो जाती थी। नालागढ़ उपमंडल की क्योड़ी पंचायत के तहत बनने वाले झूला पुल के निर्माण पर करीब 90 लाख की धनराशि खर्च होगी। यह पुल चिकनी नदी पर धार से ताला तक बनेगा। विभाग द्वारा इस झूला पुल निर्माण के टेंडर अवार्ड कर दिए हैं और इसका कार्य भी शुरू हो गया है। लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत नालागढ़ विस क्षेत्र की पहाड़ी क्षेत्र की क्योड़ी पंचायत के तहत धार से ताला, कुमारहटटी से कटटल और सौर पंचायत के तहत सौर-डोली के मध्य झूला पुल बनाए जाने हैं। इन पर करीब 2.40 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इनमें से धार कोटला से ताला झूला पुल निर्माण को लेकर टेंडर अवार्ड हो गए हैं। इन पहाड़ी इलाकों के ग्रामीणों को खासतौर पर बरसात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर जब कोई ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हो, उसे अस्पताल पहुंचाने में सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

जल्द होगा झूला पुल का निर्माण : एसडीओ
लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल के एसडीओ आरएस कटवाल ने कहा कि तीन झूला पुलों का निर्माण किया जा रहा है। धार कोटला ताला फुटब्रिज के टेंडर अवार्ड होने के बाद इसका कार्य आरंभ कर दिया है, ताकि यह पुल जल्द निर्मित हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed