फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   250 crore scholarship scam from these fault of education department

शिक्षा विभाग की इन खामियों से हुआ 250 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला

Sun, 26 May 2019 12:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 May 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
250 crore scholarship scam from these  fault of education department
सांकेतिक तस्वीर

छात्रवृत्ति के नाम पर हुआ करीब 250 करोड़ रुपये का घोटाला शिक्षा विभाग के पोर्टल की खामियों के कारण हुआ है। सीबीआई के शिक्षा विभाग से मिले रिकॉर्ड की जांच और छानबीन में पता चला है कि पोर्टल में छात्रों के पंजीकरण में कई तरह की बड़ी खामियां थीं, जिससे घोटाला करने में आरोपियों को मदद मिली। हजारों छात्रों के पंजीकरण में एक ही मोबाइल नंबर और एक ही बैंक खाते का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन


इसे पोर्टल ने स्वीकार कर लिया जबकि हजारों आवेदक ऐसे थे जिनके आधार नंबर ही नहीं थे। इसके बावजूद पोर्टल से निजी विश्वविद्यालय प्रबंधक हजारों छात्रों की करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने में कामयाब हो गए। शिक्षा विभाग ने एचपी ई पास सॉफ्टवेयर आंध्र प्रदेश सरकार से पंजीकृत एक सोसाइटी के माध्यम से बनवाया था। इस पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने केंद्र के आदेश किए दरकिनार 

मगर इसके बावजूद निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों ने बड़ी चालाकी से करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम दे दिया। अब केंद्रीय जांच एजेंसी यह देख रही है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी थी या नहीं।

ऐसा तो नहीं कि जानबूझ कर पोर्टल की कमियों को नजरअंदाज किया गया जिससे निजी विश्वविद्यालयों को घोटाला करने में मदद मिले। ऐसे में आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के नाम पर हुए इस घोटाले में शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार के उन आदेशों की भी अवहेलना की जिसमें छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि स्मार्ट कार्ड के माध्यम से दी जानी थी। मगर विभाग ने इन आदेशों को अनदेखा किया, जिससे हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति हड़प ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed