फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   2188 govt schools will get sanitary napkin machines from April in himachal

2188 सरकारी स्कूलों में अप्रैल से लगेंगी सेनेटरी नेपकिन मशीनें

Wed, 18 Mar 2020 11:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
2188 govt schools will get sanitary napkin machines from April in himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 2188 सरकारी स्कूलों में अप्रैल से सेनेटरी नेपकिन मशीनें लग जाएंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मुख्यालयों में मशीनों की सप्लाई पहुंचा दी है। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। मशीनें मुहैया करवाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि सभी जिलों में एक-एक सप्ताह तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के 1583 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और 605 हाई स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई जानी हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार सभी स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन मशीनें लगा रही हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि ऊना केे 151, हमीरपुर के 85, सोलन के 141, बिलासपुर के 101, कांगड़ा के 432, चंबा के 195, मंडी के 370, कुल्लू के 130, शिमला के 322, किन्नौर के 32, लाहौल स्पीति के 19 और सिरमौर के 201 स्कूलों में मशीनें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed