{"_id":"5d484c888ebc3e6cfa3c015c","slug":"216-km-long-border-seal-adjoining-to-jammu-and-kashmir-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से सटी 216 किमी लंबी सीमा सील, गश्त बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से सटी 216 किमी लंबी सीमा सील, गश्त बढ़ाई
Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटते ही सुरक्षा को लेकर पड़ोसी राज्य से सटी हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा जिले की 216 किमी लंबी सरहद पूरी तरह से सील कर दी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा कोई दिशा-निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। बाहर से आने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है। लाहौल स्पीति जिला पुलिस ने हिमाचल सीमा सरचू और शिंकुला की ओर सुरक्षा घेरा कस दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस की दारचा में स्थापित अस्थायी चौकियों में तैनात जवानों को लेह की ओर निकलने वाले हर शख्स पर नजर रखने को कहा गया है। तांदी-किश्तवाड़ रूट पर लाहौल के अंतिम गांव तिंदी में भी हिमाचल प्रदेश पुलिस की चौकी है।
विज्ञापन
पुलिस अमले को हिदायत दी गई है कि इलाके में हथियारों से लैस होकर लगातार गश्त की जाए। स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। उधर, चंबा जिला में भी पुलिस प्रशासन ने आईआरबी के 305 जवान तैनात कर दिए हैं।
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर की सीमा में प्रदेश पुलिस की 13 बॉर्डर चेक पोस्ट को भी अलर्ट कर दिया गया है। सरचू और शिंकुला में सीमा विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटते ही उस ओर पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने कहा कि पुलिस पूरे जिले में अलर्ट पर है।