फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ग्राउंड पर जाकर विकास कार्यों की रिपोर्ट लें अधिकारी

ग्राउंड पर जाकर विकास कार्यों की रिपोर्ट लें अधिकारी

Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ग्राउंड पर जाकर विकास कार्यों की रिपोर्ट लें अधिकारी
शिमला। नगर निगम शिमला में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट अधिकारी ग्राउंड पर जाकर बनाएं। समय पर कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करें। यह निर्देश नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी ने अधिकारियों को दिए। वह शनिवार को विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित रिव्यू बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण, एपी ब्रांच, टैक्स, पानी सहित समस्त मौजूद विभागाध्यक्षों से उनके विभागों की रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्माण और अन्य कार्यों को पूरा करने के रास्ते में आ रही समस्याओं को जाना और हल करने पर चर्चा की। फैसला लिया कि हर माह विकास और निर्माण कार्यों की रिव्यू बैठकी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे करीब डेढ़ सौ आईपीएच, पानी आपूर्ति, भवन, रेन शेल्टर, शौचालय निर्माण, पार्क, रास्तों और एंबुलेंस रोड, रेलिंग सहित सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे तय समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करवाएं। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी स्वयं समय-समय पर साइट विजिट कर कार्य की प्रगति पर नजर रखें। उन्होंने रोड एंड बिल्डिंग शाखा और आईपीएच के सर्कल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत और अन्य प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले निर्माण कार्य के टेंडर आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करें। बैठक में ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

...
टैक्स और फीस डिफाल्टर से रिकवरी करने को बनेगा प्लान
रिव्यू बैठक में नगर निगम के टैक्स और बिल सहित अन्य तरह की फीस के लंबे समय से चल रहे डिफाल्टरों से वसूली न होेने के कारणों का पता लगाकर, उसकी रिकवरी के लिए रास्ता निकाले, जिससे डिफाल्टर देनदारियों का नगर निगम को भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बरसात के चलते बढ़ सकती है छतें रंगने की समय सीमा
बरसात में छतें रंगने के काम में भवन मालिकों को समस्याएं पेश आ रही हैं। इस कारण समय अवधि को बढ़ाए जाने परचर्चा हुई। फैसला लिया कि इस पर जल्द विचार कर उपयुक्त फैसला ले लिया जाएगा। इसमें समय सीमा बढ़ा कर भवन मालिकों का राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed