फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   108 एंबुलेंस

108 एंबुलेंस

Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस
एंबुलेंस सेवा से खुश नहीं हैं तो डायल करें 108
विज्ञापन

फील्ड स्टाफ और कॉल सेंटर के कर्मियों की कर सकते हैं शिकायत
कंपनी का दावा, 24 घंटे में शिकायत का किया जाएगा निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एंबुलेंस सेवा से अगर आप खुश नहीं हैं तो भी आप 108 डायल करें। 108 टोल फ्री नंबर पर डायल कर मरीज और तीमारदार अपनी शिकायत कर सकते हैं। तीमारदारों पर सेवा को लेकर की गई इन शिकायतों का निपटारा 24 घंटों के अंदर किया जाएगा। स्वयं 108 सेवा के अधिकारी इसका दावा कर रहे हैं।
पिछले कई सालों से यह आपातकालीन सेवा 24 घंटे अपनी सेवाएं देती है। लेकिन कई बार लाइनों में बैठे कर्मी के गलत व्यवहार के चलते मरीज और तीमारदार आहत हो जाते हैं। हालांकि, लोगों को कर्मियों की शिकायत को लेकर जानकारी के अभाव में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जबकि, कंपनी के उच्च अधिकारियों को भी मरीजों को एंबुलेंस सेवा न मिलने के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब इस सेवा पर केवल कंसर्न कॉल करने से और बदतमीज कर्मियों का फीडबैक भी अधिकारियों को मिल पाएगा। जबकि, दूसरी ओर इस सुविधा की जानकारी न होने के चलते केवल चार या पांच कॉल ही आ पाती थी।
विज्ञापन

24 घंटों में होगा शिकायतों का निपटारा
108 पर कॉल करके कर्मियों और सेवा को लेकर तीमारदार शिकायत कर सकता है। 24 घंटों के भीतर इन
शिकायतों का निपटारा किया जाएगा और कर्मी के गलत व्यवहार करने पर उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
आकाशद्वीप, प्रोग्राम मैनेजर शिमला डिवीजन 108, 102

ऐसे कर सकते हैं शिकायत
108 पर कोई भी मरीज और तीमारदार शिकायत कर सकता है। इसके लिए उसे केवल नंबर मिलाना होगा। वहीं, शिकायत कॉल होने के कारण यह कॉल उन्हें कर्मियों को ट्रांसफर करना होगा। जहां पर वह अपनी बात कह सकता है। इसके बाद यह कॉल ऑटोमेटिक अपने आप रजिस्ट्रर हो जाएगी और उच्च अधिकारी के पास मेल करके यह शिकायत पहुंच जाएंगी। 108 का दावा है कि यह ओपन वे माध्यम है, जिसमें फील्ड और कॉल सेंटर संबंधी शिकायतें की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed