{"_id":"59738b5b4f1c1b18368b48b3","slug":"201500744539-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुन्गा के छलांडा जंगल में मिला 19 वर्षीय युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुन्गा के छलांडा जंगल में मिला 19 वर्षीय युवक का शव
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के थाना ढली की जुन्गा चौकी के तहत आने वाले छलांडा जंगल में शनिवार को तीन दिनों से गायब हुए 19वर्षीय बच्चे का शव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आईजीएमसी में इसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शव मिलने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इसे ढांक से गिरकर हुई मौत का मामला मान कर ही चल रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी ढली और चौकी प्रभारी जुन्गा ने मौके पर जा कर शव को कब्जे में लिए और इसे आईजीएमसी पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान अशोक कुमार उम्र 19 साल पुत्र दर्शन दास, निवासी शथली जुन्गा के रूप में हुई है। यह 18 जुलाई से गायब था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 जुलाई को जुन्गा चौकी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस और परिजन इसे तब से खोज रहे थे। युवक अपने दो चचेरे भाईयों के साथ 18 जुलाई को घर से छलाडा जंगल में किचा सब्जी की तलाश में गया था। इसी बीच वह भटक गया। इस पर दो अन्य युवकों ने घर आ कर परिवार वालों को इसकी सूचना दी। घर वाले 18 जुलाई से लेकर शुक्रवार तक इसकी तलाश स्वयं करते रहे। शुक्रवार को चौकी में उसके भाई ने गुमशुदगी की रपट करवाई। शनिवार को जिला परिषद सदस्य मदन मोहन ठाकुर ने चौकी पुलिस को फोन पर छलाडा जंगल में गायब युवक का शव मिलने की सूचना दी। थाना प्रभारी ढली और चौकी प्रभारी ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक युवक ढांग से गिरा प्रतीत हो रहा है, जो मुंह के बल पड़ा मिला। उसके मुंह आंख और अन्य अंगों में कीड़े पड़ चुके थे। मगर शव पहचान में आ रहा था। जिसे परिजनों ने पहचान लिया। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
-------कंवर